फोटो 12: रेलवे ट्रैक पर जाली लगाने के लिए लगाए गए एंगल। संवाद
इटावा। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर गाजियाबाद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय मुगलसराय तक उच्चीकरण का कार्य चल रहा है। इस कार्य को मार्च तक पूरा करने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद अप-डाउन ट्रेनों में 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाया जाएगा। इसके चलते रेलवे ट्रैक पर बाउंड्रीवॉल बनाने का कार्य अंतिम चरण पर चल रहा है। इससे मवेशी समेत लोग सीधे रेलवे ट्रैक पार न कर सकें। इसी तरह इटावा जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए लोग सीधे रेलवे ट्रैक पार करते थे। रेलवे ने इसको देखते हुए रेलवे स्टेशन पर लोहे के एंगल लगाने शुरू कर दिए हैं। इसके बाद जाली लगा दी जाएगी। इससे लोग सीधे रेलवे ट्रैक पार नहीं कर सकेंगे। (संवाद)