भाई दुष्यंत की दीर्घायु के लिए मंगल टीका करती गुड़िया। संवाद
- फोटो : ETAWAH
चकरनगर। भैयादूज पर भाइयों ने उपहार में बहनों को स्मार्ट वॉच और मोबाइल दिए। इन युवाओं का मानना है कि स्मार्ट वॉच स्वास्थ्य की जानकारी तो देगी ही साथ ही सुरक्षा के नजरिए से भी फायदेमंद है। मोबाइल ऑनलाइन पढ़ाई में बहनों की मदद करेगा।
घर-घर बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल टीका कर उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। कस्बा निवासी दुष्यंत जैन ने बहन गुड़िया को उपहार में स्मार्ट फोन दिया। दुष्यंत ने बताया बहन बीएससी की पढ़ाई कर रही है। मोबाइल होने पर स्कूल में आते-जाते समय संपर्क बना रहेगा। ऑनलाइन पढ़ाई में भी बहन को मदद मिलेगी।
सचिन दुबे ने बहन आयशा को उपहार में स्मार्ट वॉच दी। बताया कि विद्यालय आते- जाते समय पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। कहीं पर भी कोई खतरा होने पर मात्र एक क्लिक करने पर ही घर पर जानकारी मिल जाएगी। स्मार्ट वॉच से बातचीत भी हो सकेगी और अन्य सुरक्षा में भी सहायक सिद्ध होगी।