फोटो 55::::अखिलेश यादव की ओर से किया गया ट्वीट का स्क्रीन शॉट।
इटावा। मुख्यमंत्री योगी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सदर विधायक सरिता भदौरिया के बाइस ख्वाजा स्थित नए आवास पर गए। यहां उनके परिवार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के सदर विधायक के घर जाने के बाद शाम को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर ट्वीट करके तंज कसा। उन्होंने विधायक के घर को अवैध व ग्रीन बेल्ट में बने होने का दावा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के काफिले का एक वीडियो साझा कर अंग्रेजी में लिखा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसी अवैध निर्माण या ग्रीन बेल्ट में बने मकान के संबंध में इस तरह का कोई आधिकारिक दौरा तय नहीं किया जाता है और न ही वह नक्शा पास कराने के लिए ऐसी जगहों पर जाते हैं। कानून के मुताबिक, यदि कोई मकान या ढांचा ग्रीन बेल्ट या बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से बनाया जाता है, तो प्रशासन और विकास प्राधिकरण उस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हैं। ऐसे मामलों में नक्शा पास करने का सवाल ही नहीं उठता, बल्कि प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाती है, जिसमें बुलडोजर का उपयोग किया जाता है। अवैध अतिक्रमण और बिना अनुमति के बने निर्माणों पर कार्रवाई के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाता है। (संवाद)