इटावा। कृषि संकाय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए एसएस मेमोरियल महाविद्यालय इटावा की छात्रा याशमी यादव को कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। याशमी को 83.71 फीसदी अंक मिले हैं। हाशमी के पिता सुखबीर पुलिस में और मां सुनीता गृहिणी हैं। याशमी नेट क्वालीफाई करके कृषि प्रोफेसर बनना चाहती हैं ।
वहीं जसवंतनगर की चौधरी सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी की बीएससी कृषि की छात्रा को 80 प्रतिशत से अधिक अंक मिलने पर राज्यपाल ने सम्मानित किया है। छत्रपति साहू जी महाराज विवि के दीक्षांत समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया है।
कॉलेज के निदेशक डॉ. संदीप पांडे ने बताया कि विश्वविद्यालय के 37 वें दीक्षांत समारोह में कॉलेज की छात्रा सोहिनी को 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की ओर से कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन ने कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि सोहिनी ने 2022 में अपने अंतिम सेमेस्टर में कॉलेज टॉप करने के साथ साथ विश्वविद्यालय में भी शीर्ष दो बच्चों में अपनी जगह बनाई थी। छात्रा की इस उपलब्धि पर कॉलेज में हर्ष का माहौल रहा। छात्रा ने सफलता का श्रेय अपने माता- पिता एवं कॉलेज के शिक्षकों को दिया। सोहिनी अपने भविष्य में शोध के क्षेत्र में जाकर अपने माता पिता का नाम रोशन करना चाहती है। छात्रा की इस उपलब्धि पर सुघर सिंह ग्रुप के चेयरमैन डॉ. ब्रजेश चंद्र यादव एवं ग्रुप के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने बधाई दी।