विवेकानन्द इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में बीसीए के पांचवे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। संस्था के डायरेक्टर डाॅ. उमा शंकर शर्मा व प्राचार्य ने संयुक्त रूप से बताया कि कॉलेज का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा। बीसीए पांचवें सेमेस्टर में यश कुमार ने 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान बनाया। जबकि आयुश भार्गव व लव यश सिंह ने 92.33 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, अंशिका राजावत ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ तीसर स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से गुनगुन जैन, सक्षम, आदित्या व रुद्राक्ष शर्मा ने संयुक्त रुप से 91.83 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा, कार्तिकेय ने 91.66 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया है। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. विवेक यादव ने संस्थान के छात्रों के इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए संस्था के डायरेक्टर डाॅ. उमाशंकर शर्मा व इन्स्टीट्यूट के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष सहित सभी स्टाफ को बधाई दी।