फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बैठक में बूथ सशक्तीकरण पर जोर

Fri, 31 Mar 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर कई अभियान संचालित हैं। इनमें बूथ सशक्तीकरण एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसी के तहत बूथ सत्यापन कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह बात भाजपा के जनपद प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि संगठन अपने अभियानों की समय-समय पर समीक्षा करता है। इसी के तहत एक से छह अप्रैल तक बूथों पर बनाई गई समितियों का सत्यापन किया जाएगा। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि बूथ पर कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही विजय का मार्ग प्रशस्त होता है।
कार्यशाला में जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, अभियान के जिला संयोजक अन्नू गुप्ता, सदर विधानसभा क्षेत्र संयोजक विक्रम अग्रवाल, महामंत्री शिवाकांत चौधरी, जिला मंत्री रजत चौधरी, चक्रेश जैन, डॉ. ज्योति वर्मा, मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, संचालक जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें