फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए सात को धरना देंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुरानी पेंशन बहाली समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारी सात नवंबर को विकास भवन में धरना देकर आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को पीडब्ल्यूडी संघ भवन हॉल में पदाधिकारियों ने बैठक कर इसकी रूपरेखा बनाई। बैठक में जिला महामंत्री पवन श्रीवास्तव ने पुरानी पेंशन की अच्छाइयां गिनाईं। कहा कि संगठन कर्मचारियों के हित में लड़ेगा। संरक्षक दिलीप मिश्रा ने धरना प्रदर्शन को लेकर प्रांतीय पदाधिकारियों की ओर से मिले दिशानिर्देशों के बारे में बताया।
डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष कृपाशंकर ने पेंशन की सुविधा समाप्त करने पर रोष व्यक्त किया। परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने धरने में बड़ी संख्या में कर्मचारियों से शामिल होने की अपील की। संचालन परिषद के संरक्षक प्रदीप सक्सेना ने किया। पीडब्ल्यूडी मंडलीय मिनिस्ट्री अध्यक्ष राजेश तिवारी ने वेतन विसंगतियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

मंडल मंत्री पीडब्ल्यूडी प्रीतम शर्मा ने एनपीएस के दुष्प्रभाव बताए। मीडिया प्रभारी आलोक पाराशर ने कहा कि संवैधानिक रूप से संगठन सरकार तक कर्मचारियों की आवाज पहुंचाए। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष गुरु प्रसाद, चतुर्थ श्रेणी के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, कृषि विभाग के जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह, भूमि संरक्षण विभाग से शिव सिंह, सेवानिवृत्त जयप्रकाश यादव, चतुर्थ श्रेणी महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें