फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार्य बहिष्कार शुरू, आज रात से 72 घंटे ही हड़ताल

Thu, 16 Mar 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ऊर्जा मंत्री से तीन माह पूर्व हुए समझौते को लागू कराने के लिए बिजली विभाग के कर्मियों ने बुधवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल की जाएगी। बुधवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में शाम पांच बजे तक धरना दिया।
विज्ञापन


समिति के जिला संयोजक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि कार्य बहिष्कार में सभी एसडीओ, अवर अभियंता,निविदा व संविदा कर्मी शामिल हैं। कार्य बहिष्कार के दौरान होने वाले फाल्ट को कोई कर्मचारी ठीक करने नहीं जाएगा। गुरुवार को पूरे दिन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। रात 10 बजे से हड़ताल शुरू हो जाएगी।

धरना प्रदर्शन में सह संयोजक राजेंद्र सिंह, अभियंता संघ के सचिव गगन अग्निहोत्री, एसडीओ भूप सिंह, राज्य विद्युत परिषद प्रावधिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मदन यादव, निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रशासन अलर्ट, निगरानी रहेगी
इटावा। विद्युत उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसका प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन अलर्ट है। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अवनीश राय ने पत्रकारों से ये बात कही। बताया कि हड़ताल को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। ऐसी व्यवस्था की गई है ताकि बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं हो।
डीएम ने बताया जो बड़े बिजलीघर हैं, वहां की सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम तथा सीओ को सौंपी गई है। इसके साथ ही अन्य बिजली घरों पर लेखपाल, अमीन तथा राजस्व कर्मचारी की ड्यूटी पर लगाई गई है। बिजली आपूर्ति को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। फाल्ट आदि की मरम्मत के लिए जरूरत पड़ने पर नगर पालिका, नगर पंचायतों तथा अन्य विभागों में बिजली से संबंधित कर्मचारियों व इंजीनियरों की सहायता ली जाएगी।
डीएम ने कहा कि जनता भी इस व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा व अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें