फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रुमाल सुंघाकर महिला को किया बेसुध, पर्स लेकर भागे

Wed, 12 Apr 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मोहल्ला मोतीगंज में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने रुमाल सुंघाकर महिला को बेसुध कर दिया। बदमाश उसका पर्स लेकर भाग गए। उसमें नकदी और गहने थे।
विज्ञापन

क्षेत्र नगला ताल गांव की रश्मि ने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पाली गांव स्थित मायके से भरथना में बैंक गई थीं। वापस गांव जाने के लिए मोहल्ला मोतीगंज में महेश्वरी धर्मशाला के पास ऑटो का इंतजार कर रही थीं। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और मेडिकल स्टोर का पता पूछने लगे। बात करने के दौरान ही उसके चेहरे के पास रुमाल लहराया।
रुमाल सूंघते ही वह बेहोश सी होने लगीं। दस मिनट बाद संभलने पर देखा कि कंधे पर टंगा पर्स गायब था। पर्स में मंगलसूत्र, 10 हजार रुपए थे। पीड़िता का आरोप है बाइक सवार युवकों ने रुमाल में कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया था। सूचना पर पीड़िता की मां सुमन देवी व मौसेरे भाई विपिन कुमार मौके पर पहुंचे। गए। पीड़िता के भाई कौशल ने बताया कि रश्मि भरथना कस्बा में स्थित बैंक में आवश्यक कार्य से गई थी। कस्बा चौकी इंचार्ज मोहनवीर ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें