फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आरक्षण की बदली नीति, 45 सीटों पर रहेगी नारी शक्ति

Fri, 31 Mar 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इस बार छह निकायों की 45 सीटों पर महिलाओं का दबदबा रहेगा। इन पर महिलाएं सभासद बनेंगी। वहीं 23 प्रतिशत सीट लगभग पिछड़ा वर्ग तो वहीं 14 प्रतिशत सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गईं हैं।
विज्ञापन

इटावा नगर पालिका में 40, भरथना और जसवंतनगर में 25-25 वार्ड हैं। तीनों नगर पालिकाओं में अध्यक्षों की सीटों के लिए आरक्षण सूची संशोधित जारी होने के साथ ही सभासदों की भी फाइनल सूची जारी कर दी गई है। इसमें इटावा पालिका की 14 सीटें सभी वर्गों की महिलाओं के आरक्षित हैं। वहीं जसवंतनगर और भरथना से नौ-नौ सीटों पर महिलाएं नेतृत्व करेंगी। उधर इटावा में ओबीसी की छह, एससी चार और अनारक्षित सीटें 16 हैं।
भरथना और जसवंतनगर में ओबीसी के लिए चार-चार, एससी की तीन-तीन और अनारक्षित सीटें नौ-नौ हैं। वार्डों का आरक्षण भी फाइनल होने के बाद संभावित प्रत्याशियों ने गुणा भाग शुरू कर दिया है। आरक्षण के अनुसार सभी को साधने का प्रयास किया जा रहा है। एडीईओ राजेश अरोड़ा ने बताया कि चेयरमैन के साथ ही वार्ड सभासदों के आरक्षण की फाइनल सूची जारी कर दी गई है। शासन की ओर से सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखा गया है। महिलाओं को विशेष स्थान दिया गया है।
विज्ञापन


नगर पंचायतों में यह है स्थिति
नगर पंचायत लखना में 11 वार्ड, बकेवर में 12 और इकदिल में सबसे ज्यादा 14 वार्ड हैं। लखना और बकेवर में महिलाओं की सभी वर्गों की चार-चार सीटें आरक्षित की गई हैं। इकदिल में पांच सीटों पर महिला सभासद चुनी जाएंगी। लखना में एक ओबीसी, एक एससी और पांच अनारक्षित सीटें रखी गई हैं। बकेवर में दो-दो ओबीसी और एससी के लिए आरक्षित की गई हैं। वहीं चार सीटें अनारक्षित हैं। इकदिल में भी दो पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति की दो महिलाएं सभासद बनेंगी।

इटावा नगर पालिका अनारक्षित :
अजीतनगर, तुलसीनगर, कटरा फतेह महमूद खां, अड्डा जालिम, पथवरिया, अड्डा ऊसरा, गांधीनगर, कटरा साहब खां, करमगंज, फ्रेंड्स कॉलोनी, अकालगंज, चौगुर्जी, लक्ष्मण कॉलोनी, अशोक नगर, नौरंगाबाद, पुर्विया टोला पजाबा महिला, मढ़ैया शिवनरायन, लालपुरा, पुर्विया टोला नाला पार, कटरा शमशेर खां, शांति कॉलोनी, पक्का बाग, करनपुरा, गाड़ीपुरा, सिविल लाइन, शाहग्रान, मकसूदपुरा, घटिया अजमातली, छिपैटी, बैरून टोला।
अनुसूचित जाति :
शिवा कॉलोनी, विजय नगर, कटरा बल सिंह, मेवाती टोला।
पिछड़ा वर्ग :
सुंदरपुर, पुर्विया टोला बाग, श्यामनगर, आवास विकास, साबितगंज, उर्दू मोहल्ला।

भरथना नगर पालिका अनारक्षित :
नग्ला राजा, जवाहर रोड दक्षिणी, राजागंज, ब्रह्मनगर, सब्जी मंडी, नेबिल गंज, महावीर नगर दक्षिणी, ब्रजराजनगर पूर्वी, ब्रजराजनगर पश्चिमी।


महिला :
पुराना भरथना पूर्वी, टीला खुशालपुर, मंदिरदान सहाय, वाजपेयी नगर, ब्रजराजनगर उत्तरी, इंद्रानगर, मंडी समिति रोड, कल्याननगर, अनवरगंज।
अनुसूचित जाति :
यादवनगर, पुराना भरथना पश्चिमी, महावीर नगर उत्तरी।
पिछड़ा वर्ग:
लोहिया नगर, गिरधारीपुरा पश्चिमी, ब्रजराजनगर दक्षिणी, मोतीगंज पूर्वी।

जसवंतनगर अनारक्षित :
सिसहाट पूर्वी, गुलाबबाड़ी दक्षिणी, सराउगी बाजार, फक्कड़पुरा उत्तरी, कटरा बिलौचियान पूर्वी, अहीर टोला उत्तरी, गुलाबबाड़ी पश्चिमी, फक्कड़पुरा दक्षिणी, रेल मंडी पूर्वी।
महिला :
कोठी कैस्त, गुलाबबाड़ी पूर्व, लोहा मंडी, लुधपुरा पश्चिमी, होमगंज, लुधपुरा पूर्वी, मोहन की मड़ैया, सिसहाट पश्चिमी, सराय खाम
अनुसूचित जाति :
महलई टोला, कटरा खूबचंद, रेल मंडी पश्चिमी।
पिछड़ा वर्ग : गुलाबबाड़ी उत्तरी, अहीरटोला दक्षिणी, रेल मंडी मध्य, कटरा बिलौचियान पश्चिमी।

लखना नगर पंचायत अनारक्षित :
सद्भावना नगर, माता देवी नगर, कालका देवी नगर द्वितीय, केशव नगर, किदवई नगर।
महिला :
आदर्शनगर, कालका देवी नगर प्रथम, गांधी नगर, लोहिया नगर।
अनुसूचित जाति : सुभाषनगर।
पिछड़ा वर्ग :
अंबेडकर नगर।

बकेवर नगर पंचायत अनारक्षित :
अंबेडकर नगर, हाफिज नगर, गांधीनगर, आजादनगर।
महिला :
आदर्शन नगर उत्तरी, विद्यविहार, सुभाषनगर, किदवई नगर।
अनुसूचित जाति :
पटेल नगर, शास्त्री नगर।
पिछड़ा वर्ग :
आदर्शन नगर दक्षिणी, लोहिया नगर।

इकदिल नगर पंचायत अनारक्षित :
लक्ष्मी नगर, गौतमबुद्घ नगर, पटेल नगर, अटल नगर, गोपालदास नगर।
महिला:
अंबेडकरनगर, सुभाषचंद्र बोस नगर, आजाद नगर, गांधी नगर, अवंतीबाई नगर।
अनुसूचित जाति :
एपीजे अब्दुल कलाम नगर, कबीर नगर।
पिछड़ा वर्ग :
कुबेर नगर, रहीम नगर।

इकदिल में एससी महिला बनेगी चेयरमैन
इकदिल नगर पंचायत में 20 साल तक एससी से चेयरमैन चुना गया। 2017 में सीट अनारक्षित होने पर सामान्य वर्ग के चेयरमैन को मौका मिला। अब इस बार एससी की महिला प्रत्याशी नगर पंचायत का नेतृत्व करेंगी। एससी महिला के लिए संशोधित सूची में इसे आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें