फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिला ने दी थी लूट की झूठी सूचना

Tue, 28 Mar 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महिला ने ननद के जेवर हड़पने के लिए रिश्तेदार के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। पुलिस की जांच में जेवर घर में ही बक्से से बरामद हुए हैं। पुलिस ने महिला के खिलाफ गलत सूचना देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी रिश्तेदार की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

झिंदुआ गांव निवासी किसान सचिन यादव की पत्नी माधुरी (27) सोमवार को घर पर अकेली थी। शाम करीब साढ़े छह बजे सचिन जब घर लौटे तो माधुरी के हाथ-पैर बंधे थे। बेहोश माधुरी को जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां माधुरी ने पुलिस को बताया था कि पति के जाने के बाद कुछ बदमाश घर आए और उसके सिर पर वार कर करीब सात लाख रुपये के जेवर लूट ले गए।
रात में सीओ, थाना पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने जांच पड़ताल की तो घर में माधुरी के बक्से में ही एक पोटली में बंधे जेवर मिल गए। एसएसपी के मुताबिक, पूछताछ में माधुरी ने बताया कि उसने गांव में रहने वाले एक रिश्तेदार के साथ मिलकर ननद के जेवर हड़पने के लिए साजिश रची थी।
विज्ञापन


चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप
बकेवर। नगला खजुरिया निवासी अवनीश पुत्र राजेन्द्र बाबू ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि वह निवाड़ीकला से गांव जा रहा था। तभी गौशाला पुलिया पर रोककर चार लोगो ने गालीगलौज की और लाठी डंडों से पीटकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल युवक के प्रार्थनापत्र पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें