फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बंधक बनाकर दुष्कर्म का लगाया आरोप

Sat, 11 Mar 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। एक गांव की महिला ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें गांव के शख्स पर 13 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि 20 फरवरी 2023 को सुबह करीब 11 बजे वह रिश्तेदार के घर जा रही थी। रास्ते में गांव की ही एक व्यक्ति मिल गया। उसने रिश्तेदार के घर तक छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। वह कुछ दूर तक गया और फिर दोस्त के साथ उसे भेज दिया। दोस्त उसे बहादुरगढ़ लेकर गया। इसका उसने विरोध किया तो उसने बेटी को मारने की धमकी दी। इसके बाद 13 दिन बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। किसी तरह उसके चुंगल से निकलकर वह घर पहुंची और पति को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें