जसवंतनगर। आगरा-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तालाब में महिला का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
रविवार सुबह कुछ महिलाओं ने तालाब में महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। जसवंतनगर सीओ अतुल प्रधान और थाना प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव बाहर निकलवाया।
उन्होंने पैर फिसलने से महिला की डूबकर मौत होने की आशंका जताई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र लिए। सीओ अतुल प्रधान ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही वजह पता चल सकेगी।