फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिला का शव फंदे पर लटका मिला

Wed, 26 Apr 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कटरा पुर्दल खां में सोमवार रात महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति सहित पांच के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर कोतवाली मैनपुरी निवासी शहजाद अली की पुत्री शमा परवीन (35) का निकाह चार साल पहले कटरा पुर्दल खां निवासी जानिब से हुआ था। परवीन की छह माह की जुड़वां पुत्री अनायजा और अनायशा हैं। परिजनों का आरोप है कि ससुराली आए दिन दहेज की मांग कर शमा को प्रताड़ित करते थे। शमा की मां सगीरा ने बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे बेटी ने फोन करके जानकारी दी थी कि ससुराली प्रताड़ित कर रहे हैं। मंगलवार को मायके आने के लिए कहा था।
सोमवार रात मोहल्ले वालों से फोन पर जानकारी मिली कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है। रात में ससुराल पहुंचने पर घर पर ताला लगा मिला। पुत्री के शव को ससुराली जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे। उन्होंने शमा की दोनों पुत्रियों को खतरा जताया है। नया शहर चौकी इंचार्ज संत कुमार ने शमा का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। एसपी सिटी कपिल देव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें