बसरेहर। थाना क्षेत्र चौबिया के गांव कबूली में नवविवाहिता रीशू (22) पत्नी अनुज की सोमवार रात खाना खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई।
जिसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर युवती को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना अध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया कि मायके वालों की सूचना पर महिला का पोस्ट मार्टम करवाया है। लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है।