फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Wed, 06 Sep 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। थाना चौबिया क्षेत्र के बिहारीपुरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र के नगला बली निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि उसने अपनी बहन निशा देवी की शादी थाना चौबिया क्षेत्र के गांव बिहारीपुरा के ऋषि कुमार से पांच साल पहले की थी। उसकी बहन के चाल साल की बेटी जाह्नवी है। जबकि निशा दो माह की गर्भवती है। आए दिन बहन पति प्रताड़ित करता था। आरोप लगाते हुए बताया की किसी अन्य महिला से उसके पति का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते सोमवार को उसकी बहन के साथ मारपीट की गई। मंगलवार को प्रताड़ित करने पर मायके वाले पंचायत करने आए थे और तीन बजे घर वापस लौट गए। शाम को गांव के लोगों से सूचना मिली कि उसकी बहन मृत अवस्था में घर के अंदर कमरे में पड़ी है। घटना की जानकारी मौके पर पहुंचे तो ससुरालीजन मौके से फरार हो गये। पुष्पेंद्र ने आरोप लगाया है कि पति व ससुरालियों ने उसकी बहन की हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष मंसूर अहमद ने जांच पड़ताल कर मामले की जानकारी की। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोप के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें