फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: यमुना पुल से महिला ने लगाई छलांग, नहीं लगा सुराग

Fri, 25 Aug 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। घर से दवा लेने के लिए निकली महिला ने यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी। थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद महिला की खोजबीन की पर कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र में चकरनगर रोड पर पारपट्टी स्कूल के पास रहने वाली वर्षा देवी (28) पत्नी सोनू जाटव गुरुवार दोपहर घर से दवा लेने के लिए निकली थी। क्षेत्र के ग्वालियर मार्ग पर स्थित यमुना नदी के पुल के ऊपर अपनी चप्पल उतारकर छलांग लगा दी। महिला को नदी में छलांग लगाते स्थानीय लोगों ने देख लिया। सूचना पर पहुंचे उदी चौकी प्रभारी अलखनिरजंन ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद महिला की खोजबीन की पर पानी के तेज बहाव के कारण कोई पता नहीं चल सका। महिला का पति अहमदाबाद में नौकरी करता है। उसका एक सात वर्ष का पुत्र रेहान है। परिजन महिला के नदी में कूदने की वजह नहीं बता पा रहे हैं। चौकी प्रभारी ने कहा कि महिला की खोजबीन की पर कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें