फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सड़क हादसे में घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। इटावा-कन्नौज मार्ग पर मंगलवार को अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी थी। बुधवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। थाना भरथना के गांव घुमरिया निवासी शारदा देवी (35) पत्नी जयवीर सिंह अपने मायके फिरोजाबाद के तोड़सी से मंगलवार को बाइक पर सवार होकर अपने भतीजे जीतेश के साथ घर लौट रहीं थीं। उसी दौरान इटावा कन्नौज-मार्ग पर करीब साढ़े ग्यारह बजे चितभवन के पास जैसे ही वह उतरीं अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। महिला को सैफई रेफर किया गया था। थाना प्रभारी विक्रम चौहान ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद वाहन चालक को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें