फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से महिला घायल

Fri, 09 Oct 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजीत नगर बंगाली कॉलोनी निवासी सुमन देवी (38) शुक्रवार को साम्हो स्टेशन के पास ट्रेन से उतरते समय गिरकर घायल हो गईं। यात्रियों की सूचना पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। सुमन देवी ने बताया कि उनके पति सुनील दिव्यांग हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपने बेटे देव (12) के साथ इटावा जंक्शन से इंटरसिटी एक्सप्रेस में पॉपकॉर्न बेचने के लिए सवार हुई थीं। साम्हो स्टेशन के पास ट्रेन धीमी होने पर मां-बेटे उतरने लगे, तभी उनका पैर फिसल गया और वह घायल हो गईं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें