फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गृहकलह में महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 29 Jul 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। थाना क्षेत्र के बालमपुर में गृहकलह में एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गांव बालमपुरा के रहने वाले अजय सिंह की पत्नी पूजा देवी (38) ने शुक्रवार सुबह साढे़ आठ बजे घर पर अकेली थी।
विज्ञापन

महिला का पति बाहर गया हुआ था और दो छोटी बेटी विद्यालय गईं थी। बड़ी बेटी गांव के बाहर खेंतो पर गाय बांधने के लिए गई हुई थी। उसी दौरान घर के बरामदे में दीवार में लगे कुंडे में प्लास्टिक रस्सी से फंदा लगा कर पूजा ने जान देदी।
गाय बांधकर बेटी घर पहुंची तो बरामदे में फंदे पर मां को लटकता देखकर शोर मचाने लगी। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूजा की बेटी छाया ने बताया उसके पिता सुबह हाईस्कूल की मार्कशीट लेने के लिए दूसरे गांव गए हुए थे।
विज्ञापन

महिला की बेटियां छाया, लवी व कविता का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टयता गृहकलह के चलते खुदकुशी करना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें