फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइक की चेन टूटने से गिरी महिला की मौत, जिला अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रहे थे दंपती

Thu, 15 Jun 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा में जिला अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रहे दंपति की बाइक की चेन कस्बा के पश्चिमी चौराहा के पास नेशनल हाईवे पर टूटने से पत्नी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पति घायल पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन महिला के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दामोदरपुर निवासी गोविंद शर्मा अपनी पत्नी रिचा उर्फ गुड्डी (27) को जिला अस्पताल से खांसी बुखार की दवा दिला कर अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी कस्बा के पश्चिमी चौराहा के पास नेशनल हाईवे पर बाइक की चैन टूट कर उलझ गई और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिसमें पत्नी रिचा उर्फ गुड्डी गंभीर रूप से घायल हो गई।निजी वाहन से महिला का पति जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे मुस्कान,सृष्टि व सलोनी को रोते बिलखते छोड़ गई। मृतका के पति गोविंद शर्मा ने बताया कि उसकी शादी 2012 में पृथ्वीपुर से हुई थी। परिजन बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें