फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 28 Aug 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। थाना क्षेत्र के बेर गांव में प्रेमिका के साथ बेटे के घर से चले जाने पर क्षुब्ध होकर मां ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शनिवार रात घर के कमरे में गोविंदश्री (52) ने साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। रविवार सुबह खेत से वापस आया पति रामसेवक पत्नी को फंदे पर झूलता देखकर दंग रह गया। बताया गया कि घटना के दौरान गोविंदश्री घर पर अकेली थी, जबकि पति खेत पर पानी लगाने गया था। गांव में चर्चा यह है कि गोविंदश्री का पुत्र कुछ दिन पहले दूसरे गांव की एक युवती के साथ लापता है। जिससे महिला ने क्षुब्ध होकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें