फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: घर में खुले पड़े थे तार, करंट से भाई-बहन की मौत

Thu, 13 Jul 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नगरिया यादवान गांव में हुई हादसा, माता-पिता मजदूरी करने गए थे
विज्ञापन

फोटो संख्या-24
फोटो संख्या 15 आमिर की फाइल फोटो।
फोटो संख्या 16 हादसे के बाद घर के बाहर मौजूद ग्रामीण। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। घर में खुले पड़े बिजली के तार में करंट की चपेट में आने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। मजदूरी करके घर लौटे माता-पिता नौनिहालों के शव देखकर बेहाल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के नगरिया यादवान गांव निवासी इरफान उर्फ सलमान पत्नी रुखसाना के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार को रोज की तरह दंपती मजदूरी करने निकले थे। घर पर बेटा आमिर (9) और बेटी इनायत (4) थे। बताया गया कि दोपहर तीन बजे के आसपास थोड़ी देर के लिए आई थी। इस दौरान घर में खुले पड़े बिजली के तार में करंट दौड़ गया। पास खेल रहे दोनों बच्चे तार की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग आधा घंटे बाद लौटी मां रुखसाना मासूमों के शवों को देखकर अचेत हो गई। चीख पुकार के बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए। ग्राम प्रधान नवीन यादव ने बताया कि घर में खुले पड़े तारों की चपेट में आकर बच्चों की मौत हो गई। मजदूर दंपती का एक बड़ा बेटा भूरे (10) साल का है। सूचना पर पहुंचे सीओ विवेक जावला, प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी समेत नायब तहसीलदार ताखा ने जांच पड़ताल की है। विधायक प्रतिनिधि ध्रुव कुमार यादव चीनी ने परिवार के लोंगाे को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें