फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रक को बचाने में मिल की दीवार में घुसी तेज रफ्तार बस, 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्लीपर बस कैस्त गांव के पास राइस मिल से निकल रहे ट्रक को बचाने में दीवार में घुस गई। हादसे में 14 सवारी घायल हो गईं। दिल्ली से महोबा जा रही बस में 70 से ज्यादा सवारियां बैठी थीं।
विज्ञापन


हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में ललिता पत्नी धर्मदास निवासी राठ महोबा व योगेंद्र कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी हमीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही दिल्ली से घर जा रहे थे। 12 और लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। बस चालक दीपक कुमार साहू निवासी फतेहपुर थाना हुसैनगंज ने बताया कि सुबह करीब सात बजे राइस मिल के पास पहुंचा, तभी मिल से ट्रक बाहर निकला। उसको बचाने के चक्कर में मिल की तरफ बस को घुमा दिया, जिससे बस मिल की दीवार में जा घुसी। हमीरपुर जा रहे राजेंद्र सोनी ने बताया कि चालक बस तेजी से चला रहा था। बस में सवारी क्षमता से अधिक थीं। लोग गैलरी में भी बैठे थे।

राइस मिल पर होते हैं अक्सर हादसे
राइस मिल का गेट नेशनल हाईवे से सटा हुआ है। जब गेट से ट्रक बाहर निकलते हैं तो हाईवे पर यातायात बाधित हो जाता है। इससे आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। बीते दिसंबर माह में भी हाईवे से गुजर रहा एक ट्रक, राईस मिल से निकल रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में मिल में जा घुसा था। इसमें सुनील प्रताप निवासी हुलासी गांव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें