फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 57 केंद्रों पर 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। किसानों का गेहूं खरीदने के लिए जिले में 57 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 15 मार्च से गेहूं खरीद शुरू होगी। अभी तक 700 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

पिछले साल की अपेक्षा गेहूं के समर्थन मूल्य में 150 रुपये की वृद्धि की गई है। इस बार गेहूं 2,275 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा जाएगा। गेहूं बेचने से पूर्व किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे, मोबाइल फोन और मोबाइल एप के माध्यम से खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर किसान ऑनलाइन पंजीकरण व नवीनीकरण करा सकते हैं। धान खरीद के लिए पंजीकरण करा चुके किसानों को गेहूं बेचने के लिए दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें सिर्फ पंजीकरण का नवीनीकरण कराना होगा। गेहूं बेचने के लिए ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था है। किसान पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर अंकित कराएं और ओटीपी को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें। बिक्री के समय खरीद केंद्रों पर किसान स्वयं उपस्थित न होने पर पंजीकरण प्रपत्र में परिवार के नामित सदस्य का विवरण और आधार नंबर फीड कराना अनिवार्य है।


क्रय केंद्रों पर भी करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि मंडी में संचालित सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसान पंजीकरण करा सकते हैं। किसान स्वयं या किसी कैफे या किसी जनसुविधा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। धान क्रय केंद्रों पर निशुल्क पंजीकरण की व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने बताया कि अगर किसान को इस संबंध में कोई परेशानी आती है तो वह उनके मोबाइल नंबर 7007617009 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


गेहूं खरीद के लिए 57 केंद्रों को चिह्नित किया गया है। गेहूं बेचने वाले किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया है। अभी तक 700 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन

- लालमणि पांडे, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें