फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: साप्ताहिक ट्रेन को इटावा में मिला ठहराव

Sun, 10 Sep 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए बनारस जाने के लिए इटावा के यात्रियों को एक साप्ताहिक ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। वेरावल- बनारस के बीच चलने वाली इस ट्रेन को इटावा स्टेशन पर दो- दो मिनट का ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रेन वेरावल से सोमवार व बनारस से बुधवार को चलेगी। वेरावल से ट्रेन नंबर 12945 डाउन 11 सितंबर को सुबह 4:15 बजे रवाना होगी। जो जूनागढ़, जेतलसर, वादिया देवली, कुकाव, चीतल, खिजाडिया, लथी,ढोला जंक्शन, बोटद, धनधुका, सरखेज, अहमदाबाद, नादियाड, आनंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, शामगढ़, कोटा, गंगापुर सिटी, आगरा फोर्ट होते हुए इटावा जंक्शन मंगलवार की सुबह 7:20 बजे इटावा आएगी। जबकि गोविंदपुरी, प्रयागराज होते हुए बनारस दोपहर 2:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में बनारस से ट्रेन नंबर 12946 एक्सप्रेस बुधवार 13 सितंबर को सुबह 7:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 14:23 बजे इटावा जंक्शन पहुंचेगी और गुरुवार को शाम 6:45 बजे वेरावल पहुंचेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें