फोटो संख्या 19 भरथना में वर वधू के पैर पूजते सभासद सुशील पोरवाल नानू साथ अन्य
- फोटो : ETAWHA
लॉकडाउन में दूल्हा दो लोगों को बरात में लेकर आया तो दुल्हन पक्ष से भी केवल सात लोग ही शामिल हुए।
मोहल्ला बालूगंज निवासी रामप्रकाश राठौर की पुत्री मंगला 20 की शादी इटावा के लालपुरा निवासी रवि पुत्र सुरेशचंद्र से दो मई को को हुई।
शनिवार सुबह 6 बजे एक कार से दूल्हा रवि पिता और भतीजी के साथ बरात लेकर पहुंचा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रस्में पूरी की गईं।
वार्ड सभासद प्रतिनिधि सुशील पोरवाल नानू ने सभी को मास्क के अलावा वधू को 5 साड़ी, शृंगार सामग्री भेंट कर कन्यादान किया।
मंगला के पिता दुकानदार हैं। परिवार में पत्नी सुमन चार बेटियां और एक बेटा अभिषेक है।