इटावा। आंधी से दीवार गिरने पर एक बुजुर्ग और उसके चार मवेशी घायल हो गए।
पुराना भरथना क्षेत्र निवासी 75 साल के मिजाजीलाल यादव घर के आंगन में चारपाई पर लेटे हुए थे। उनके पास में ही एक भैंस, गाय व उनके बच्चे बंधे हुए थे। रविवार शाम को अचानक आई आंधी से घर के आंगन की दीवार ढह गई। गृहस्वामी सत्येंद्र यादव ने बताया कि उसके बुजुर्ग पिता मिजाजीलाल व चार मवेशी इस दीवार की चपेट में आने से घायल हो गए। पिता को एक निजी क्लीनिक पर ले जाकर मरहम पट्टी कराई। उन्होंने बताया कि उसकी बुजुर्ग मां राजबती, पत्नी पूनम दो बच्चे प्रिया व कृष्णा घर के अंदर थे। इसलिए वह हादसे से बाल बाल बच गए। संवाद