फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: झोपड़ी में चल रही तमंचा फैक्टरी पकड़ी, तीन गिरफ्तार

Wed, 12 Apr 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया क्षेत्र में जंगल में झोपड़ी में चल रही तमंचा फैक्टरी पुलिस ने पकड़ी है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 13 तमंचे, 10 कारतूस और हथियार बनाने के औजार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि सोमवार रात चौबिया थाना पुलिस राहिन पुल पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तीन संदिग्धों को रोका गया तो वह भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से दो तमंचे बरामद हुए। उनके पास से हथियार बनाने के कुछ औजार भी मिले।
आरोपियों ने बताया कि वह तमंचा बनाने मेें उक्त सामान का उपयोग करते हैं। सीओ सैफई नागेंद्र चौबे के नेतृत्व में थाना पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर थाना क्षेत्र के जंगल में चेकिंग की। यहां झोपड़ी से तमंचे, कारतूस, हथौड़ा, प्लास, पेंचकस, दो आरी, एक भट्ठी, लोहे का गुटका और अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम मोहित निवासी ग्राम दरियाय थाना सैफई, विपिन यादव, रोहित निवासी ग्राम मिलिख थाना सैफई बताया है। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं।

मध्यप्रदेश में करते थे सप्लाई
एसएसपी ने बताया कि आरोपी यूपी के कई जिलों में तमंचे की आपूर्ति करते थे। मध्यप्रदेश के भिंड समेत आसपास के कई जिलों में भी सप्लाई करते थे। इससे पहले वह मैनपुरी जनपद में भी कुछ दिन तक अपना डेरा जमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें