फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने हड़ताल कर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पदोन्नति, स्थायीकरण व अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग कर शुक्रवार से पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने प्रांतीय खंड कार्यालय में हक के लिए आवाज उठाई।
विज्ञापन

उप्र लोक निर्माण विभाग के मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के क्षेत्रीय महामंत्री प्रीतम के नेतृत्व में कर्मियों ने मांगें पूरी करो के नारे लगाए। प्रीतम ने बताया कि काफी समय से मांगें लंबित हैं। खंड के सहायकों का आर्थिक नुकसान हो रहा है, वह परेशान हैं। बताया कि शनिवार को भी कलमबंद हड़ताल रहेगी।
हड़ताल में इंसाफ अली, मोहित, नितिन निगम, राजीव, विमल, राजेश तिवारी, अंशुल, ब्रजेश, प्रभात, रामकुमार, सूरज, नवीन सैनी, विनय, मुलायम, अमित, नागेंद्र, विजय पाल, श्रीकृष्ण, इस्लाम अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें