फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फंदा लगाकर आत्महत्या कर रहे युवक को ग्रामीणों ने बचाया

Thu, 17 Aug 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। शराब के नशे में युवक अमरूद की बगिया में पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गया। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने दौड़कर युवक को फंदे से उतारकर बचाया।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के ठकुरीपुरा गांव में मंगलवार दोपहर युवक पंकज कुमार (20) पुत्र राजेंद्र सिंह ने शराब के नशे में गांव के बाहर अमरूद की बगिया में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने अमरूद के पेड़ पर युवक को लटका देखा तो दौड़ कर पेड़ की डाली को तोड़कर फंदे को निकाला। होश में आने पर युवक ने लोगों को बताया कि उसके पिता खर्च के लिए रुपये नहीं देते हैं। वहीं लोगों ने परिजनों को सूचना दी, परिजनों ने बताया कि शराब पीने के लिए रुपये प्रतिदिन मांग करता है मना करने पर घरवालों को परेशान करता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें