फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवकों ने कटखने बंदर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। दो दर्जन लोगों पर हमला कर चुके बंदर को शुक्रवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसे वन विभाग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कटखने बंदर को पकड़ने के लिए गांव के युवकों मंजू कुमार, भूरे, आंसू और टेशू ने जाल लगाकर घेराबंदी की। इस दौरान गांव के इंटर कॉलेज परिसर से बंदर को पकड़ लिया गया। बंदर के पकड़े जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। एक सप्ताह में बंदर उदयवीर की पुत्री एकता (3), बेटे अंशु (5), आशुतोष के पुत्र राम (5), राजश्री (48), संदीप की बुजुर्ग मां सहित दो दर्जन लोगों को घायल कर चुका है। बंदर के आतंक से पूरे गांव में दहशत थी।
विज्ञापन

आंसू ने बताया कि बंदर को पकड़ने के लिए दो दिन पहले एसडीएम को सूचना दी थी। इसके बाद वन विभाग की टीम आई लेकिन बंदर भाग गया था। टीम पिंजरा रखकर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें