फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: वाहन ने बाइक सवार दो किशोरों को मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 29 Oct 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर बकेवर के पास बाइक सवार दो किशोरों को वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा किशोर घायल हो गया।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी जय लाल वाल्मिकी का पुत्र साहिल (17) बाइक से गांव के ही राजवीर (15) पुत्र नसीब को पीछे बैठाकर उसकी ननिहाल महेवा जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक बकेवर हाईवे पर पहुंची, तभी तेज गति से आ रहे एक वाहन चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रैक्टर का पहिया राजवीर के ऊपर से निकल गया। इससे राजवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक चला रहा साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जबकि मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। राजवीर की मौत की सूचना जैसे ही परिवार वालों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें