फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में सब्जियों की आवक घटी, कीमतें चढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण सब्जियों की आवक कम हो गई है। इसके कारण इनके भाव भी बढ़ गए हैं। लौकी 25 रुपये तो पत्ता गोभी 50 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन

बुधवार से जारी बारिश के कारण खेत, खलियान में खड़ी फसलें जलमग्न या खराब हो गईं हैं। इसी कारण सब्जियों की आवक मंडियों में कम हुई है। क्षेत्रीय स्तर पर पैदा होने वाली सब्जी तरोई, लौकी, कद्दु की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं हैं।
सब्जी दुकानदारों का कहना है कि लौकी नाम मात्र की बची है लखना सब्जी मंडी में तरोई व लौकी बिकने नहीं आ रही है। इसके अलावा अन्य हरी सब्जियों जैसे पालक, सोया-मेथी, धनिया आदि की आवक भी घटी है। भिंडी 30 रुपये किलो तो फूल गोभी 100 रुपये में मिल रही है। पहले इसके दाम 80 रुपये थे। सभी के भाव में 10 ये लेकर 30 रुपये तक की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें