फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सब्जियों को लगी ठंड, भाव ने कंपकंपाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। कोहरे और पाले की वजह से सब्जी की फसलों को हुए नुकसान का असर दिखने लगा है। कई सब्जियों की कीमतें दोगुना तक बढ़ गई हैं। 15 दिन पहले तक 10 से 20 रुपये किलो तक बिकने वाला टमाटर 40 रुपये तक पहुंच गया है।मटर, गोभी, बैंगन, मेथी और शिमला मिर्च की कीमतें भी चढ़ी हैं।
विज्ञापन

जनवरी भर कोहरे का असर देखने को मिला। इसी के साथ पाला भी खूब पड़ा। इससे सब्जियों की फसलों में नुकसान को देखने को मिला। यही वजह रही कि सब्जी की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। पांच से 10 रुपये में बिकने वाली फूल गोभी अब 20 से 30 रुपये में बिक रही है। 20 रुपये किलो बिकने वाली मटर भी 40 से 45 रुपये किलो तक पहुंच गई है। सब्जी विक्रेता दीपेंद्र व अजीत ने मंडी में सब्जी कम आ रही है। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से दूसरे प्रदेश से गाड़ियां कम आ रही हैं। पाले का असर भी देखने को मिल रहा है। स्थानीय स्तर के किसान मंडी में कम उपज लेकर आ रहे हैं। यही वजह से कीमतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन


सब्जी भाव अब पहले
टमाटर 40 10 से 20
मटर 40 - 45 20
फूलगोभी 20-30 10
मेथी हरी 60 - 80 20 - 30
बैंगन 60 20 - 30
शिमला मिर्च 120 60
सेम 60 - 70 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें