इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कोकपुरा स्थित अहिंसा गोदाम के पास बुधवार रात करीब सात बजे बाजार से सामान लेने जा रहे सब्जी विक्रेता अरुण कुमार (40) निवासी भदेरन जालौन को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोर्चरी पर आए भांजे आदित्य निवासी नावली इकदिल ने बताया मृतक उसके मामा थे जो कि इटावा में रहकर सब्जी बेचते थे। बुधवार को वह बाजार से सामान लेने निकले थे।