फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सब्जी विक्रेता गोली मारी, 25 हजार लूटने का आरोप

Sat, 17 Jun 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता गोली मारी, 25 हजार लूटने का आरोप
विज्ञापन

निवाड़ीकला। निवाड़ीकला लुधयानी मार्ग पर शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक सब्जी विक्रेता को बाइक सवारों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। बकेवर थाना क्षेत्र के गांव इकघरा कोठी निवासी हरिश्चंद अपने भतीजे दीपू के साथ रात करीब 9:35 बजे निवाड़ीकला बाजार से सब्जी बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात बाइक सवारों ने लुधयानी माग पर हरिश्चंद को गोली मार दी। इससे खलबली मच गई। आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए। परिजन घायल को लेकर जिला अस्तपताल आए। यहां उन्होंने पुलिस को 25 रुपये लूटने का भी आरोप लगाया। सूचना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने जिला अस्पताल में परिजनों से पूछताछ के बाद घटनास्थल का भी मुआयना किया है। एसपी देहात ने बताया कि गोली मारने की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें