इटावा। जिला अस्पताल की सहायक नर्सिंग अधीक्षक उर्वशी दीक्षित को कोरोना काल में उनकी ओर से सराहनीय कार्य करने पर उन्हें लखनऊ में सम्मानित किया गया। उर्वशी दीक्षित ने कम्युनिटी किचन में सहयोग प्रदान करने के अलावा मास्क सिलकर बांटे।
अस्पताल परिसर का सैनिटाइजेशन भी कराया। प्रवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था की। अलावा इसके दूसरी लहर में कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के पास पहुंचकर उनका हालचाल लेकर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य किया।
उर्वशी दीक्षित को मिशन शक्ति तृतीय चरण के शुभारंभ पर शासन से प्रशस्ति पत्र मिलने से जिला अस्पताल के चिकित्सक, स्टाफ व नर्सिंग स्टाफ ने खुशी व्यक्त की है। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्तमंत्री सीता निर्मला रमण, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहे। (संवाद)