फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चक मार्ग की पैमाइश के दौरान हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के हरदोई ग्राम पंचायत में सरकारी चक मार्ग की पैमाइश के दौरान शुक्रवार को राजस्व और चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम के सामने हंगामा हो गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने पथराव भी किया है। ग्राम प्रधान ने 12 नामजद और आठ अज्ञात महिलाओं समेत कुल 20 लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार बाबा ने बताया कि गांव में सरकारी चक मार्ग और सरकारी भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। कई बार जिलाधिकारी से शिकायत के बाद प्रशासन ने राजस्व और चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सीमांकन के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को तीसरी बार पैमाइश की कार्रवाई की जा रही थी, जबकि इससे पहले दो बार भी विरोध के कारण सीमांकन पूरा नहीं हो सका था। पैमाइश के दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और राजस्व टीम को धमकाकर कार्रवाई रुकवा दी। सूचना पर जब वह वहां पहुंचे तो उनके साथ अभद्रता की गई और छतों से ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया। शनिवार को घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं कर रही है। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें