फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश तय करेगा केंद्र में होगी किसकी सरकार : रामगोपाल

Mon, 03 Apr 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश तय करेगा कि केंद्र में किसकी सरकार बनेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी की रणनीति का खुलासा हो जाए, तो वह प्रभावी नहीं रहती हैं। दावा किया कि 2024 के संसदीय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से सभी उम्मीदवार तय कर लिए गए हैं। इनकी घोषणा कभी भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिणाम इधर-उधर हो सकते हैं, लेकिन तैयारी जीतने के लिए ही है। निकाय चुनाव में सरकार आरक्षण को लेकर घपले करने में जुटी है। उनके पास ऐसी सूचनाएं हैं कि वार्डों का आरक्षण सही ढंग से नहीं किया गया है। अधिकारी भाजपा के नेताओं से पूछकर आरक्षण घोषित कर रहे हैं। वोट के समय भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ लोग वोट देंगे। भाजपा के नेताओं के मन में यह भ्रम है कि शहरी क्षेत्र में उनके साथ जनता है।


निकाय चुनाव की तैयारी करें कार्यकर्ता : अखिलेश

सैफई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को इटावा व मैनपुरी में नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने सभी से निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कहा है।
विज्ञापन


वह शनिवार रात सैफई स्थित आवास पहुंचे। आसपास के जनपदों से पार्टी के पदाधिवारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सभी के प्रार्थना पत्र लिए। इसके बाद शिकोहाबाद रवाना हो गए। सपा मुखिया से मुलाकात के दौरान राजू यादव पूर्व विधायक, आशीष राजपूत, आलोक शाक्य पूर्व मंत्री, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें