फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अपंजीकृत अस्पताल किया सील

Wed, 17 Jan 2024 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 28:::अस्पताल सील करने की कार्यवाही करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन

फोटो 29:::अस्पताल सील करता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
सोमवार को नवजात की हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी

बकेवर। नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को बकेवर के अस्पताल को सील कर दिया। जबकि मंगलवार को अस्पताल की ओटी सील कर दी गई थी। स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय टीम में एसीएमओ डॉ.यतींद्र राजपूत, डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास ने अपनी देखरेख में अस्पताल को सील करवाया।
विज्ञापन

अस्पताल को सील करने के पहले भर्ती प्रसूता पूजा देवी पत्नी शिव सिंह निवासी ग्राम सराय मिट्ठे को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। एसीएमओ डॉ.यतींद्र राजपूत ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। बताया कि प्रसूता के पति व परिजनों के इसी अस्पताल में इलाज कराए जाने की शिकायत की गई थी। बताया कि अस्पताल के अपंजीकृत होने पर सील करने की कार्यवाई की गई है। इस संबंध में जांच रिपोर्ट सीएमओ को बनाकर भेजेंगे। उनके जो भी निर्देश होंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें