फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जहरखुरानी का शिकार हुआ उन्नाव का युवक

Wed, 21 Feb 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हरियाणा के भिवानी से उन्नाव जा रहा युवक रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। नेशनल हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में मिले युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश बैग, मोबाइल व ढाई हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के छोटी फूफई गांव के पास हाईवे किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। जिला अस्पताल में भर्ती युवक ने अपना नाम अभिषेक त्रिपाठी पुत्र मनोज कुमार निवासी निवारना थाना अचलगंज जिला उन्नाव बताया। परिजनों का मोबाइल नंबर भी बताया। इस बात की जानकारी पुलिस ने परिवार के लोगों को दी।
पिता ने इटावा में रह रहे अपने रिश्तेदारों को फोन करके सूचना दी। अभिषेक ने बताया कि हरियाणा के भिवानी की एक कंपनी में काम करता है। सोमवार शाम वह भिवानी से उन्नाव के लिए निकला था। दिल्ली से वह रोडवेज बस में सवार हुआ था। जहां उसके साथ एक युवक भी चढ़ा था। उसने करीब 10 मिनट बाद बिस्किट खिलाया था, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। उसका मोबाइल, ढाई हजार रुपये व बैग आरोपी अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें