फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। पक्का बाग स्थित नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई, जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि कार हरिद्वार से औरैया जा रही थी। जैसे ही पक्का बाग के पास पहुंची, अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में औरैया के थाना अयाना क्षेत्र के सिबरना गांव निवासी शिवकरन, त्रिभुवन, संगीता देवी और पांच वर्षीय अभि घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें