फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइक की टक्कर से दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। बिजौली ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रही दो महिलाओं को बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दीं। औरैया के थाना अजीतमल के ग्राम अनंतराम निवासी चंदा खां, पत्नी उमरदीन को बाइक से इटावा से औरैया जा रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही वह बिजौली ओवरब्रिज के पास पहुंचे। गांव बिजौली की आशा देवी अचानक सड़क पार करने लगीं। बाइक अनियंत्रित होकर आशा देवी से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सवार उमरदीन और सड़क पार कर रही आशा देवी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उमरदीन के मुंह और सिर में चोटें आई हैं, जबकि आशा देवी के हाथ में गंभीर चोट लगी। दुर्घटना के बाद दोनों घायल महिलाएं काफी देर तक सड़क पर पड़ी रहीं। राहगीरों और ग्रामीणों ने उन्हें उठाकर सड़क के किनारे लिटा दिया। बाद में परिजनों ने उन्हें अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें