फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दो वाहन चोर चार बाइकों संग गिरफ्तार, एक फरार

Fri, 05 Jan 2024 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/जसवंतनगर। पुलिस ने नए वर्ष की शुरुआत में सराहनीय कार्य करते हुए दो वाहन चोरों को चोरी की चार बाइक सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि एक वाहन चोर भाग जाने में सफल रहा है।
विज्ञापन



एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि सीओ जसवंतनगर सर्किल अतुल प्रधान के निर्देशन में जसवंतनगर पुलिस ने काफी समय से चोरी के धंधे में लगे दो वाहन चोरों को चार बाइकों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बुधवार रात पुलिस गश्त पर थी और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी कर रही थी। पुलिस ने दो बाइक सवारों को रोककर उनसे उनकी बाइकों के कागजात दिखाने के लिए कहा तो वे उन्हें नहीं दिखा सके।
उन्होंने इस दौरान स्वीकार किया कि उक्त वाहन चोरी के हैं। फिर उन्होंने कुल चार बाइकें बरामद कराईं। गिरफ्तार व्यक्तियों ने पुलिस को जानकारी दी कि वह अपने एक अन्य साथी की मदद से काफी समय से वाहनों की चोरी का धंधा कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों ने अपने नाम दिनेश यादव निवासी ग्राम बघुइया थाना सैफई तथा जितेंद्र कुमार उर्फ बीटू पुत्र बृजेश कुमार निवासी ग्राम नगला डंबर थाना जसवंतनगर जनपद इटावा बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन अदद फर्जी नंबर प्लेट तथा चार बाइकें गिरफ्तार। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे के अनुसार इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक व्यक्ति फरार हो गया है तथा पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें