फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चोरी की चार बाइकों सहित दो चोर गिरफ्तार

Thu, 01 Jun 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नं 18 पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। पुलिस ने मुड़ैना खुर्दकला मार्ग के पास से दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की चार बाइकें बरामद हुई हैं। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि वह चोरी की बाइकों को मैनपुरी में कबाड़ी को बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक बकेवर विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि एसआई देवीचरण शाहू व एसआई अनुज कुमार पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त पर थे। मुड़ैना खुर्दकला मार्ग पर दो संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ के लिए रोका तो वह भागने लगे। इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों अपने नाम सुभाष चन्द्र दोहरे निवासी ग्राम नागरी लोलपुर थाना बकेवर, रामप्रकाश राठौर उर्फ धीरज निवासी ग्राम मुड़ैना खुर्द कला बकेवर बताया। पुलिस ने जब उनसे बाइकों के कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं सके। पूछताछ में उन्होने बताया कि उन्होने उन बाइकों को ऊसराहार इकदिल अजीतमल व इटावा से चोरी की थी।
विज्ञापन

इन चारों बाइकों को हम लोग मैनपुरी के एक कबाड़े की दुकान पर बेंचने की फिराक में थे। जो कि हम लोग यहां लोडर का इंतजार खड़े होकर कर रहे थे। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें