- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सांडी थाना क्षेत्र के बंडारी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। घर में घुसकर बहू और रिश्तेदारों को पीटने व गालियां देने के आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। वही दोनों सिपाहियों की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की अमर उजाला अखबार पुष्टि नहीं करता है। सांडी थाना के बंडारी गांव निवासी अनिल कुमार सिंह ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 10 जून 2023 को गांव निवासी दामाद सुबोध सिंह ने पुत्री रीना को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। शिकायत पुलिस से की गई थी। इस पर उसके रिश्तेदार विपिन सिंह ने उसी के खिलाफ थाने में शिकायत कर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। इस पर 19 जून को सांडी थाना क्षेत्र के दो सिपाही उनके घर पर आए। घर में घुसकर बहू की डंडे से पिटाई कर दी, और रिश्तेदारों को भी गाली गलौज किया। सिपाहियों की इस करतूत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि इस मामले की शि कायत उनके पास नही आई है। मामले की जांच की जाएगी।