फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्ष भिड़े, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। चौबिया के एक गांव में महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सोमवार रात एक महिला शौच के लिए जा रही थी। महिला का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ की।
घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों से शिकायत की। इस पर मौके पर पहुंचे उक्त युवक ने जेठ के सिर पर हमला कर दिया। बचाने में दूसरे जेठ भी घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी लोकेश सैनी ने बताया कि गांव में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। महिला की तरफ से दो लोग और दूसरे पक्ष से एक को चोटें आईं हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें