(फोटो संख्या 28) एक्स रे मशीन कक्ष के बाहर खड़े मरीज। संवाद
दो मशीन खराब, बिना एक्सरे के लौट रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को दो एक्सरे मशीनें खराब होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। लगभग 500 मरीजों को बिना एक्सरे के लौटना पड़ा।
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की पुरानी बिल्डिंग ओपीडी के ग्राउंड फ्लोर पर कमरा नंबर 38 व 39 में एक्सरे मशीन दो दिन से खराब हो जाने से मरीजों को काफी बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। इसकी वजह से मरीजों को निजी अस्पताल में अपनी जेब ढीली करके एक्सरे कराने पड़ रहे हैं।
सैफई विवि में एक इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में स्थित मशीन तो सही है, लेकिन अधिक मरीज होने की वजह से वहां पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। ओपीडी में तीन मशीनें हैं। इनमें दो मशीन खराब हो जाने के कारण मरीज परेशान रहे। शुक्रवार को ओपीडी में लगभग तीन हजार मरीज दिखाने आए। इनमें से लगभग एक हजार मरीजों को एक्सरे लिखा गया।
दो मशीनें खराब होने से लगभग सात सौ मरीजों को बिना एक्सरे के ही लौटना पड़ा। कुलपति प्रो./डॉ. प्रभात सिंह ने बताया कि कमरा नंबर 47 में जो मशीन लगी है। वह लगभग 14 वर्ष पुरानी हो गई है। इसकी वजह से गर्मी के मौसम में हिट की वजह से समस्या आ रही है। वहीं कमरा नंबंर 38 में लगी मशीन 10 वर्ष पुरानी हो चुकी है। इसलिए उसके प्रिंट में दिक्कत आ रही है।
जिले के हिदपुरा गांव निवासीमहेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे 3 वर्षीय पुत्र पीयूष के छाती में अचानक दर्द होने लगा जब हम सैफई विवि की ओपीडी में दिखाने के लिए पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने एक्सरा लिख दिया था। जिसे कराने के लिए हम शुक्रवार सुबह से ही 47 नंबर कमरे के बाहर बैठी है लेकिन यहां पर बताया गया कि मशीन खराब है। अस्थल प्रशासन को मशीन सही कराना चाहिए जिससे यहां पर आने वाले मरीजों को समस्या ना हो।
-
फोटो संख्या 30) जिले के जगन्नाथपुर निवासी उदय प्रताप ने बताया कि छाती में दर्द होने पर वह शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में दिखाने आए थे। डॉक्टरों ने ओपीडी में दिखाने पर एक्सरा लिखा, लेकिन दो मशीनें खराब होने की वजह से एक्सरा नहीं हो सका।
-
(फोटो संख्या 31) भरथना निवासी आशीष पाल ने बताया कि अचानक पेट में कई दिनों से हो रहा है। ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाने आए थे। एक्सरा कराने के लिए कहा गया, लेकिन एक ही मशीन पर एक्सरा हो पा रहा था। ऐसे में आज नहीं करा सके हैं।