जसवंतनगर (इटावा)। आगरा-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार रात करीब दो बजे वाहन की टक्कर से दो गोवंशों की मौत हो गई। शव हाईवे पर ही पड़े रहे। कुछ देर बाद आगरा की ओर से आ रही पिकअप गोवंश के शवों पर चढ़कर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक और एक पत्थर कारीगर घायल हो गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनएचए अधिकारियों ने सुबह 10 बजे गोवंशों के शवों को हाईवे से हटवाया।
आगरा-कानपुर हाईवे पर जसवंतनगर तहसील के पास शुक्रवार देर रात करीब दो बजे वाहन की टक्कर से दो गोवंशों की मौत हो गई थी। दोनों गोवंश के शव हाईवे से नहीं हटाए गए। मेहंदीपुर से पत्थर लेकर इटावा जा रहा पिकअप गोवंश के शवों पर चढ़कर पलट गया। पत्थर कारीगर भरत लाल सैनी (40) और चालक कालूराम (35) पिकअप में फंस गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पिकअप से निकालकर सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार देकर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार सुबह करीब दस बजे एनएचए के अधिकारियों ने क्रेन भेज गोवंश के शवों को हाईवे से हटवाया।